आशाओं ने की मानदेय भुगतान की मांग

चम्पावत। आशा कार्यकत्रियों ने तीन माह के रुके मानदेय के भुगतान की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के जरिए सीएम को ज्ञापन भेजा। बुधवार को आशा कार्यकत्रियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि आशा कार्यकत्रियों को जून 2017 अगस्त 2017 तक तीन माह का मानदेय अब तक नहीं दिया गया है। जबकि कार्यकत्रियों ने इस दौरान अपनी सेवाएं दी थी। कहा कि इस संबंध में कार्मिकों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने आशाओं के हित में फैसला दिया गया। बावजूद इसके मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में एनएचएम के डीजीएम जगदीश जोशी, चम्पावत की बीसीएम अनीता राय, लोहाघाट की निर्मला पुनेठा, पाटी की पुष्पा जोशी, बाराकोट की सुनीता जोशी और चम्पावत की डीईओ नीतू पांडेय शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *