पूर्व प्रधान ने गटका जहर, रेफर

चम्पावत। नेपाल सीमा से लगे एक गांव के पूर्व प्रधान ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ गटक लिया। उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पूर्व प्रधान को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। राज मिस्त्री का काम करने वाले पूर्व प्रधान ने गुरुवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। घटना के समय उसकी पत्नी और बेटा चम्पावत आए हुए थे। जबकि पुत्र बधु और पोता घर में ही थे। जहरीला पदार्थ गटकने की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में परिजन उन्हें लोहाघाट अस्पताल लाए। डॉ.करन ने बताया कि पूर्व प्रधान की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *