पंचायत घर के जीर्णोद्धार की मांग

चम्पावत। विकास खंड लोहाघाट के ग्राम पंचायत मजपीपल में पंचायत घर के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। ग्रामीण जोगा सिंह के नेतृत्व में एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि वर्षों पुराना मजपीपल का पंचायत घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे हर समय भवन को खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में भवन को नुकसान हो सकता है। उन्होंने एसडीएम से जीर्णशीर्ण भवन के जीर्णोद्धार की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *