नौकरी का झांसा देकर दो साल से बनाता रहा शारीरिक संबंध, पेट से हुई तो करवा दिया गर्भपात

रुद्रपुर

नौकरी का झांसा देकर आरोपित ने युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। जब वह गर्भवती हो गयी तो उसकी इच्छा के विरुद्ध जाकर गर्भपात करवा दिया। पुलिस ने भाई-बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रुद्रपुर निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा 2018 मे नौकरी के सिलसिले मे सन्नी यादव पुत्र अशोक निवासी कादरी गंज, बिलासपुर जिला रामपुर से फोन पर सम्पर्क हुआ। सन्नी ने उसको अपने चाचा रवि जो अपना बायोडाटा सहित अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करवा दिए। वह प्लेसमेंट का काम करता है और गुडगांव, दिल्ली, सिडकुल रुद्रपुर मे नौकरी दिलाता है।
अप्रैल 2018 मे सन्नी रुद्रपुर आया और युवती को एक होटल जो गांधी पार्क के पास था वहां इंटरव्यूय के लिए बुलाया। जब वह आई तो सन्नी ने जबरदस्ती कर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बना लिए। जिसके बाद लगातार सन्नी यादव रुद्रपुर आता रहा और अलग-अलग होटलों मे बुला कर शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। सन्नी यादव ने अपनी बहन मोना यादव से बात करवा उसके फ्लेट मानेश्वर, हरियाणा में बुला कर मानेसर की किसी बडी कंपनी में नौकरी का भरोसा दिलाया तो वह अक्टुबर 2020 में वहां चली गयी। वहां उसके साथ रहने के दौरान वह पेट से हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *