पंजाब में कोविड टेस्टिंग वाले अस्पतालों में नहीं होगा वैक्सीन, संक्रमण न फैले इसलिए लिया फैसला

बठिंडा

अब पंजाब में किसी भी उस सरकारी अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन का टीकाकरण सेंटर नहीं बनेगा, जहां पर कोरोना सैंपेलिंग होती है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या में आई कमी को देखते हुए राज्य के सेहत विभाग ने यह फैसला किया है।
बीते दिनों सेहत विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी सिविल सर्जनों को जारी एक पत्र के अनुसार उन्हें आदेश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने जिले के उन सभी सरकारी अस्पतालों में बनाए टीकाकरण सेंटर को अपने नजदीक के किसी सरकारी स्कूल, धर्मशाला, मंदिर या गुरुद्वारा साहिब में शिफ्ट करे। यह आदेश उन अस्पतालों पर लागू होंगे जहां कोविड की टेस्टिंग हो रही है।ऐसा करने का उद्देश्य कोविड संक्रमण फैलने से रोकन है। विभाग की तरफ से जारी पत्र अनुसार टीकाकरण सेंटर तब्दील करने का कार्य जल्द से जल्द करने आदेश दिए गए हैं। वहीं, ग्रामीण एरिया में बने टीकाकरण सेंटर भी वहां के सरकारी स्कूलों या खुली व बड़ी जगह पर शिफ्ट करने के लिए बोला गया है, जहां पर कमरों के अलावा बैठने के लिए सुविधा हो सके। यह भी आदेश दिए गए हैं कि टीकाकरण सेंटर शिफ्ट करने से पहले उस जगह को अच्छी तरह से देख लें कि वहां पर कम से कम तीनों कमरों के अलावा 50 से 100 लोगों के बैठने का अच्छा प्रबंध हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *