बदरीनाथ हाईवे 15घंटे बाद सुचारु
चमोली। नगर में उमा माहेश्वर आश्रम के समीप पहाड़ी से आए मलबे के चलते बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे 15 घंटे बाद सुचारु हो पाया है। यहां शनिवार अपराह्न पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने से हाईवे बंद हो गया था। जिस पर प्रशासन ने यातायात को रेलवे पुल कालेश्वर से सिवाई होते हुए कर्णप्रयाग डायवर्ट किया था। लेकिन लगातार पत्थर गिरने से आश्रम के पास हाईवे खोलने का काम नहीं हो पाया। ऐसे में बदरीनाथ हाईवे रविवार सुबह सात बजे वाहनों के लिए खुल पाया।
