यमुनोत्री हाईवे डबरकोट में दो दिन से बंद

चमोली। यमुनोत्री हाईवे पर किसाला पुल के समीप गदेरा आने पर मार्ग यातायात के लिए घंटों ठप रहा। करीब चार घंटे बाद मार्ग यातायात के लिए सुचारू हो पाया। ओजरी डबरकोट में देर शाम तक मार्ग बंद रहा। यहां दो दिन से हाईवे पर आवागमन ठप पड़ा है। ओजरी में भारी भूस्खलन के चलते हाईवे पर आवागमन प्रभावित बना है। इसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन से डबरकोट बाधित होने के कारण यमुनोत्री धाम की यात्रा भी प्रभावित बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *