पिथौरागढ़। धारचूला में हुई सर्वाधिक बारिश का असर काली नदी के जलस्तर में देखने को मिला है। यहां 24 घंटे में काली नदी के जलस्तर में 10सेमी वृद्धि हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक सोमवार को काली नदी का जलस्तर 889.40 मीटर दर्ज किया गया। जबकि बीते रोज नदी का जलस्तर 889.30 मीटर था।