देवलथल स्कूल के बच्चों को न्यौली कलम किताब बांटी
पिथौरागढ़। देवलथल स्थित अटल उत्कृष्ट त्रिलोक सिंह बसेड़ा राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को न्यौली कलम किताब वितरित की गई। सोमवार को प्रधानाचार्य कुंदन सिंह धामी ने छात्र-छात्राओं को किताब वितरित की। इस दौरान उन्होंने किताब में छात्र-छात्राओं की रचनाएं प्रकाशित होने पर खुशी जताते हुए उन्हें लेखन को लेकर जरूरी टिप्स भी दिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपनी रचनाओं में कुमाउनी शब्दों का प्रयोग भी करने को कहा है, ताकि अपनी बोली के शब्दों से भाषा को मजबूत किया जा सके। साथ ही कुमाउनी को भी बचाया जा सके। उन्होंने लेखन में दक्षता हासिल करने के लिए नियमित रूप से अभ्यास और नई-नई पुस्तकों के अध्ययन पर जोर दिया। यहां विद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
