भाजपा नेता को कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धाजंलि
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा नेता विकास बिष्ट के निधन पर शोक प्रकट किया है। भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित शोक सभा में कैबिनेट मंत्री ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को अपार कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा वह बेहद शांत स्वभाव के थे। पार्टी के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरण रहेगा। मौके पर कैंट विधायक सविता कपूर, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, आदित्य चौहान, सुरेंद्र राणा, सुनील शर्मा, विमल उनियाल, राजेन्द्र ढिल्लो, संदीप मुखर्जी, संध्या थापा, संकेत नौटियाल, प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया उपस्थित रहे।
