18 नशे के इंजेक्शनों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक युवक को नशे के 18 इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस टीम बीते गुरुवार रात गश्त कर रही थी। इस बीच मोहम्मद शमशाद पुत्र सरफराज उर्फ जाट निवासी नई बस्ती ठोकर वार्ड नंबर 26 को नशे के 18 इंजेक्शनों के साथ गौला पार्किंग नियर रेलवे पटरी वनभूलपुरा जिला-नैनीताल से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से इस कारोबार को अंजाम देता आ रहा था। आरोपी के खिलाफ पहले भी पांच मुकदमे दर्ज हैं। टीम में एसआई संजीत कुमार राठौड़, सिपाही दिलशाद अहमद, रिजवान अली, परवेज अली, मुन्ना सिह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *