स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक से मिले पेंशनर्स
देहरादून। गवर्नमेंट पेंशनर संगठन का प्रतिनिधिमंडल ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक बीएस डोलिया से मुलाकात की। उन्होंने गोल्डन कार्ड योजना से वंचित पेंशनर्स को पुना विकल्प भरने का अवसर देने, राज्य के सभी प्राइवेट अस्पतालो में योजना के तहत उपचार की सुविधा देने समेत अन्य मांगों के निराकरण की मांग की है। निदेशक ने प्रतिनिधिमंडल को कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में चौधरी ओमवीर सिंह, महिधर सिंह तोमर, वीआर सिंह, सुशील त्यागी, दिनेश जोशी, पंचम सिंह बिष्ट, दीपचंद शर्मा, अनिल कुमार पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
