पद से इस्तीफा देने पर गौरव गोयल पर साधा निशाना

रुड़की। मेयर पद से गौरव गोयल के इस्तीफा देने के बाद कई पार्षदों, व्यापारियों ने उन पर निशाना सााधा। कहा कि मेयर ने पार्षदों को बांटकर राजनीति करने का प्रयास किया। कहा कि उन्होंने व्यापारी हितों के लिए कोई कार्य नहीं किया।
रामनगर चौक के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीर सिंह ने कहा कि शहर ने बड़ी उम्मीदों के साथ गौरव गोयल को कुर्सी पर बैठाया था। वह नगर के मुखिया थे। शहर के विकास के लिए बहुत उम्मीदें थी। बोर्ड बैठकें तक सही से नहीं हो पाई। पार्षद राकेश गर्ग ने कहा कि मेयर ने अपने कार्यकाल में पार्षदों को बांटकर राजनीति करने का कार्य किया। यूजर चार्ज के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। पार्षद पंकज सतीजा ने कहा कि पार्षदों को सम्मान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर मेयर कहते हैं कि पार्षदों ने बोर्ड नहीं चलने दिया तो वह इसे सिद्ध करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *