नाला खुदवाकर कराई बरसाती पानी की निकासी

रुड़की।  बाढ़ के पानी को उतरे करीब तीन हफ्ते बीत चुके हैं। इसके बावजूद लक्सर नगर में रायसी रोड पर दुकानों के सामने अभी भी बारिश का काफी पानी जमा है। पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग और ईओ चंद्रशेखर शर्मा के मुताबिक बरसात के मौसम से पहले पालिका ने वहां जलनिकासी नाले की खुदाई शुरू कराई थी। दुकानदारों ने विरोध कर नाला खुदने नहीं दिया था। एसडीएम गोपाल राम बिनवाल के निर्देश के बाद पालिका की टीम जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची और नाला खुदाई का काम शुरू करा दिया। नाला खुदने से वहां जमे बारिश के पानी की निकासी भी शुरू हो गई है। पालिका की टीम में गुलशेर, दिनेश शर्मा, नरेश चौधरी, सुरेंद्र कुमार, राहुल गर्ग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *