गढ़वाल विवि में बनाए जाएंगे वोटर आईडी कार्ड
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में कल (आज) से मतदान पहचान पत्र बनवाएं जाएंगे। इस संदर्भ में गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी ने बताया कि जिलाधिकारी पौड़ी एवं निर्वाचन अधिकारी डा. आशीष चौहान के आदेश पर 5 अगस्त व 7 अगस्त सोमवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर के स्वास्थ्य केन्द्र में मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए कैंप आयोजित किया जाएगा। कहा कि 18 वर्ष पूर्ण करने वालों को अपना नाम निर्वाचक नामावली में पंजीकृत करवाने के लिए आधार कार्ड एवं एक पासपोर्ट फोटो अपने साथ लानी होगी। उन्होंने नव मतदाताओं से बड़ी से बड़ी संख्या में शिविर का लाभ ऊठाने की अपील की है। जिससे आगामी लोक सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो सके।
