प्राचार्य ने एंटी रैगिंग क्यूआर कोड लांच किया
नई टिहरी। शनिवार को पीजी कॉलेज नई टिहरी में एंटी रैगिंग सेल की पहल पर एन्टी रैगिंग सप्ताह के पहले दिन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने एंटी रैगिंग रिड्रेससल क्यूआर कोड लांच करने के साथ एंटी रैगिंग डिजिटल सिग्नेचर कैंपेन की शुरुआत भी की। इस अवसर पर एक एंटी रैगिंग कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को एंटी रैगिंग से संबंधित यूजीसी गाइडलाइन्स के बारे में जानकारी दी। छात्रों को एंटी रैगिंग की शपथ दिलावाई गई। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन परिसर को रैगिंग मुक्त बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है। एंटी रैगिंग कॉमेट के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप बहुगुणा ने बताया कि छात्रों के मध्य पूरे सप्ताह महाविद्यालय में एन्टी रैगिंग अवेरनेस अभियान चलाया जाएगा। एंटी रैगिंग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का भी आयोजन भी होगा। मौके पर समिति सदस्य डॉ. सत्येंद्र ढौडियाल, डॉ. सोबन सिंह,डॉ. जयेन्द्र सजवाण, डॉ. अरविंद पैन्यूली, डॉ. सुशील कुमार कगड़ियाल, डॉ. दिनेश वर्मा, डॉ. आरती खंडूरी, डॉ. पुष्पा पंवार आदि उपस्थित थे।
