पुलिस कार्मिकों ने ली पंचप्रण शपथ
रुद्रप्रयाग। मेरी माटी मेरा देश अभियान को लेकर जनपद पुलिस ने शनिवार को पंचप्रण शपथ ली। इस दौरान भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करना है। पुलिस कार्यालय में पुलिस कार्यालय, कोतवाली पुलिस व यातायात पुलिस कार्मिकों को पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल ने पंचप्रण की शपथ दिलाई। पुलिस कर्मियों ने भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने, देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने के साथ ही नागरिक होने का कर्तव्य निभाने का संकल्प लिया।
