20पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार, कार सीज

पिथौरागढ़। नगर में पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। कोतवाल चंचल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने भदेलवाड़ा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मार्ग में आवाजाही कर रही एक बगैर नंबर की कार को पुलिस ने रोका। जांच के दौरान कार से 20पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार में सवार गंगोलीहाट पाताल भुवनेश्वर निवासी मुकेश सिंह भंडारी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कार सीज की है। पुलिस का कहना है कि शराब के साथ पकड़ा गया मुकेश हिस्ट्रीशीटर भी है। टीम में एंचोली चौकी प्रभारी शंकर सिंह रावत, कांस्टेबल ध्रुव सिंह, पंकज पंगरिया, होशियार सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *