जनसंख्या सर्वे बगैर पाइप लाइन बिछाने का आरोप

पिथौरागढ़। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने जल निगम पर धुरौली गांव में बगैर जनसंख्या सर्वे के पाइप लाइन बिछाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इन दिनों बाराबीसी क्षेत्र के लगभग चालीस गांव की प्यास बुझाने के लिए चण्डिकाघाट पम्पिंग पेयजल योजना का निर्माण करवाया जा रहा है। मुख्य टैंक नगरोड़ा में बनाया गया है, लेकिन यहां से दस किमी दूर धुरौली तक एक इंच की पाइप लाइन बिछाई गई है। जबकि धुरौली के अलावा उक्त योजना से सुरौली, बोकटा, रैत्युड़ा को भी पानी की सप्लाई होनी है। चार गांव में लगभग एक जार से अधिक लोग रहते हैं। ऐसे में एक इंच की पाइप लाइन से कैसे लोगों की प्यास बुझेगी। स्थानीय निवासी दीवान सिंह का कहना है कि पूर्व तक धुरौली, सुरौली, बोकटा को जमतड़-धुरौली पेयजल योजना से पानी सप्लाई किया जाता था। तब दो इंच की पाइन लाइन बिछाई गई थी, लेकिन अब इसमें एक गांव और जोड़ दिया गया है और पाइप लाइन बढ़ाने की बजाय कम कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *