मारपीट में दो महिलाओं सहित पांच के खिलाफ मुकदमा

रुड़की।  रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक परिवार के पर हमला बोल दिया। इसमें एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित कुल पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा भंनेडा निवासी मोहम्मद अकरम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोग उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। आरोप है कि सात अगस्त की शाम आरोपियों ने उनके परिवार के साथ अभद्रता की और घर के बाहर काम कर रही उसकी पत्नी व भाई के साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने परिजनों पर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *