बागेश्वर का युवा भाजपा से बदला लेने को तैयार:  देवेंद्र  यादव

बागेश्वर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का बागेश्वर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यहां आयोजित ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि आज देश को कांग्रेस की जरूरत है। भाजपा के कुशासन को खत्म करने के लिए हमें आगे आना होगा। बागेश्वर के युवा भाजपा से बदला लेने को तैयार है। भर्ती घोटालों को वह नहीं भूले हैं। कहा कि कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव जीतकर इतिहास रचेगी।
यहां एक पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में यादव ने कहा कि बागेश्वर में जो बदलाव की लहर चल रही है इसका परिणाम जल्द सामने आएगा। हमारा मुकाबला ऐसे लोगों से है, जिन्होंने पूरे देश को बर्बाद करने का काम किया है। आज हमें अपने दुख-दर्द को भूलना होगा और एक होकर मजबूती से आगे बढ़ना होगा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खत्म करने का काम किया जा रहा है। बदलाव का संकल्प आज बागेश्वर की जनता ने लिया है। आज गरीबों को उनकी पुस्तैनी जमीनों से हटाया जा रहा है। उनको उनके ही पारिवारिक जमीनों से हटाने का काम किया जा रहा है।
हम धन बल, ताकत, अहंकार, घमंड, तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं। आज माहौल भी है और मौका भी है। आठ सितंबर को जब यहां रिजल्ट आएगा तो देश में बागेश्वर का अलग नाम होगा और इतिहास भी लिखेगा। प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार केंद्र में आते ही अग्निपथ योजना को हटाकर पुराने स्वरूप को लाने का काम किया जाएगा। पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का काम करेंगे। बागेश्वर विधानसभा से हम इस चुनाव से लोकसभा चुनाव के मार्ग को प्रस्तत करेंगे। उन भर्ती परीक्षा को लीक करने वालों से बदला लेने का काम करना है। इस मौके पर सह प्रभारी दीपिका पांडेय, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, प्रत्याशी बंसत कुमार, हरीश ऐठानी, ललित फर्स्वाण, महेंद्र लुंठी, भुवन कापड़ी, सुमित हृदयेश, सुमितर भुल्लर, गीता रावल, गोपा धपोला, जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, अर्जुन भट्ट, भैरवनाथ टम्टा आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के पक्ष में जनसंपर्क
बागेश्वर। महिला कांग्रेस की अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में आई टीम ने यहां पार्टी प्रत्याशी बसंत कुमार की जीत के लिए जनसंपर्क किया। नगर के साथ ही आसपास के क्षेत्र में जनसंपर्क के बाद उन्होंने दावा किया कि पार्टी के पक्ष में माहौल बना हुआ है। लोग विशेष तौर पर महिलाएं महंगाई से परेशान हैं। युवाओं में रोजगार नहीं मिलने पर रोष है। जनता बदलाव का मन बना चुकी है। इस मौके पर प्रदेश सचिव लता तिवारी, अल्मोड़ा जिला महामंत्री जया जोशी, रानीखेत जिलाध्यक्ष गीता पवार के अलावा कांग्रेस में शामिल हुई हीरा कोहली और रुक्मणी देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *