यूजर चार्जेज पर एक सप्ताह पर पुनर्विचार करेगी नगर पालिका

 

बागेश्वर। नगर पालिका द्वारा व्यापारियों से यूजर चार्जेज लेने के निर्णय पर पालिका एक सप्ताह के भीतर बैठक बुलाकर विचार करेगी। पालिका ने युकां जिलाध्यक्ष समेत व्यापारियों को यह आश्वासन दिया है जिसके बाद कवि जोशी का उपवास समाप्त हो गया है। नगर पालिका द्वारा व्यापारियों से यूजर चार्जेज वसूलने के आदेश पारित होने के बाद से युवक कांग्रेस इस मु्द्दे पर आंदोलनरत है। हस्ताक्षर अभियान व कुमाउं कमिश्नर को ज्ञापन भेजने के बाद भी पालिका अपने निर्णय पर अडिग रही, जिस पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने 24 घंटे का उपवास किया था, जो कि गुरुवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि इस मुददे पर पालिका एक सप्ताह के भीतर बैठक आयोजित करेगी जिसमें यूजर चार्जेज पर व्यापारियों की मांग पर चर्चा की जाएगी। जिस पर कवि जोशी ने उपवास समाप्तकिया। जोशी ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर बैठक में व्यापारियों के हित को देखते हुए यूजर चार्जेज वापस नही लिय तो पुनः बाजार बंद जैसे ठोस निर्णय लिए जाएंगे।इस दौरान पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सोनी, लक्ष्मी धर्मसत्तू,अंकुर उपाध्याय, ईश्वर पांडे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *