108 एंबुलेंस में महिला ने दिया शिशु को जन्म

चम्पावत। बनबसा क्षेत्र की एक महिला ने टनकपुर उपजिला अस्पताल ले जाते वक्त 108 एंबुलेंस में ही नवजात को जन्म दिया है। महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल लाया जा रहा था। जच्चा व बच्चा दोनों की स्वस्थ हैं। मंगलवार सुबह सवा पांच बजे बनबसा क्षेत्र के मीना बाजार निवासी 27 वर्षीय शिवानी पत्नी जितेंद्र कश्यप को प्रसव पीड़ा शुरु होने लगी। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना 108 एंबुलेंस में दी। अस्पताल लाते समय मिलिट्री कैंप के पास अचानक महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला का प्रसव ईएमटी प्रमोद भट्ट ने चालक पंकज शर्मा की मदद से आपातकालीन सेवा में ही कराना पड़ा। एलएमओ डॉ़ भारती ने बताया कि बच्ची और मां दोनों ही स्वस्थ्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *