हरिद्वार पहुंचने पर डब्ल्यू-20 की अध्यक्ष का स्वागत
हरिद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जी-20 समूह के संगठन डब्ल्यू-20 (महिला-20) की भारतीय अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा के हरिद्वार पहुंचने पर स्वागत किया गया। डॉ. पुरेचा ने महिलाओं के साथ जी-20 चर्चाओं में लैंगिक समानता संबंधी विचारों को मुख्यधारा में लाने के प्रयासों को भी साझा किया। उन्होंने जी-20 नेताओं की नीतियों और प्रतिबद्धताओं का भी उल्लेख किया जो लैंगिक समानता और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है। अध्यक्ष ने बहादराबाद ब्लॉक में महिलाओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि डब्ल्यू-20 महिला नेताओं का एक समूह है जो जी-20 देशों में लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। बहादराबाद ब्लॉक के बीडीओ मानस मित्तल ने ब्लॉक में चलने वाले स्वयं सहायता समूह के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीता चमोली, एबीडीओ अरुण भट्ट, एरिया कॉर्डिनेटर बबीता, मनु रावत, मोनिका, नीतू वर्मा, रेणु शर्मा, बिमला ढोडियाल और स्वयं सहायता समूह ने प्रतिभाग किया।
