शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि
रुडकी। राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति ने अशोक नगर में मसूरी में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। राज्य आंदोलनकारी हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि जिस जल, जंगल, जमीन, जवानी को बचाने के लिए राज्य आंदोलन हुआ था, शहीदों का वह सपना अभी तक अधूरा है। अटल सेना के जिलाध्यक्ष शिवानंद नौटियाल ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद चरम पर है। अंकिता हत्याकांड के दोषियों को सजा नहीं मिली। जिन आन्दोलनकारियों के संघर्ष से राज्य बना, उन्हें ही न्याय नहीं मिला पा रहा है। इस मौके पर सरोज थपलियाल, दिक्का ध्यानी, लक्ष्मी डोभाल, मालती करासी, पार्वती रावत, भारती रौतेला, प्रदीप बुडाकोटी, प्रेमध्यानी, उमा नेगी, कविता रावत, योगम्बर सिंह रौथाण, राजेश थपलियाल, मुकेश थपलियाल, राजन भार्गव, सच्चिदानंद ध्यानी, गोपाल सिंह मेहरा, कर्ण सिंह भण्डारी, गोविंद सिंह रावत, राजेश ढौंडियाल, जसराम ढौंडियाल, हरगोविंद भट्ट, मोहित भट्ट आदि उपस्थित रहे।
