चौपाल लगाकर युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी

रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने कमेलपुर में चौपाल लगाकर युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। चौपाल में कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वह नशे के चक्कर में ना पड़ें। अगर कहीं कोई शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थ बेच रहा है तो पुलिस को सूचित करें। ग्रामीण खुद भी जागरूक होकर नशे के खिलाफ अभियान चलाएं। इस दौरान गांव में पहले से चले आ रहे मुकदमों के बारे में भी जानकारी ली गई। सभी को उत्तराखंड पुलिस के ऐप डाउनलोड कराए गए। साथ ही पुलिस के टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई। कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने में पुलिस और जनता दोनों का सहयोग जरूरी है। एसएसआई प्रदीप तोमर ने लोगों से कहा कि वह जागरूक होकर अपराध और अपराधियों को बेनकाब करने के लिए पुलिस को मदद करें। इस दौरान ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पुलिस को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *