डा. राहुल चरक अवार्ड से सम्मानित

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर के वैद्य डा. राहुल वैद्य को मेरठ में आयोजित चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह 2023 राष्ट्रीय कार्यक्रम में आयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा चरक अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उत्तराखंड में आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें दिया गया है। वैद्य डा. राहुल विगत 10 वर्षों से श्रीनगर गढ़वाल में वीआर आयुर्वेद क्लिनिक और पंचकर्म सेंटर संचालित कर सेवा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *