सुशील को प्रांतीय संगठन मंत्री बनाया

नई टिहरी। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान की संस्तुति पर प्रदेश महामंत्री रमेश पैन्यूली ने संगठन के पूर्व जिला मंत्री सुशील तिवाड़ी को प्रांतीय संगठन मंत्री मनोनीत किया है। इसके अलावा विनोद पैन्यूली को सह कार्यालय मंत्री, प्रकाश बहुगुणा, विजयराज मियां, राकेश चमोली को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। तिवाड़ी को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर टिहरी के शिक्षकों ने खुशी जताई है। कहा कि जिला मंत्री रहते सुशील ने ओपीएस सहित शिक्षक और कर्मचारी की विभिन्न समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का काम किया है। खुशी जताने वालों में जय प्रकाश डबराल, सोहन रावत, शैलेंद्र उनियाल, कमलनयन रतूड़ी, अनूप भट्ट, हितेंद्र सिंह, प्रणय बहुगुणा, मुकेश बहुगुणा, मनोज किशोर बहुगुणा, पंकज बिजल्वाण, डा. वीर सिंह रावत, संजीव भट्ट, सुरेश रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *