फर्जी सूचना देने वाले व्यक्ति का 10 हजार का चालान

चम्पावत। 112 नंबर पर भ्रामक सूचना देना एक व्यक्ति को मंहगा पड़ गया। मामले की जांच पर सूचना झूठी साबित हुई। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति का 10 हजार का चालान किया है। एसआई हेमंत कठैत ने बताया कि मंगलवार को सुंई डूंगरी गांव निवासी डिकर देव ने किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से अपने परिवार के साथ गलत बर्ताव किए जाने की सूचना 112 में दी थी। पुलिस ने सूचना की जांच की तो फर्जी निकली। झूठी सूचना देकर कानूनी व्यवस्था को प्रभावित करने के जुर्म में संबंधित युवक पर पुलिस ने 83 पुलिस अधिनियम के तहत दस हजार रुपये का चालान कर कोर्ट को प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *