सड़क पर गिरा हुआ पर्स लौटाया
पिथौरागढ़। नगर के सिल्थाम क्षेत्र में एक पुलिस कर्मी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सड़क किनारे गिरा पर्स लौटाया। ड्यूटी में कार्यरत कांस्टेबल विमल वर्मा को सड़क पर एक पर्स गिरा हुआ मिला। उक्त पर्स में रुपये सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे। जांच के दौरान पर्स गंगोलीहाट निवासी राहुल बिष्ट का होना पाया गया। पुलिस कर्मी ने उक्त व्यक्ति को चौकी बुलाकर पर्स वापस किया। पर्स वापस मिलने पर जोशी ने पुलिस कर्मी का आभार जताया है।
