युवक के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा

 

रुड़की। परिवार के साथ कलियर आई किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिरान कलियर थाना पुलिस को बिहार निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ साबिर पाक में हाजिरी के लिए आई थी। उनकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री भी साथ थी। बताया कि करीब डेढ़ वर्ष से वह कलियर में ही रह रही थी। बताया कि 26 फरवरी की रात एक युवक उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया और उससे साथ दुष्कर्म किया। युवक ने किशोरी को धमकाया कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। परिजन किशोरी को लेकर पुलिस थाने पहुंचे ओर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जाच शुरू कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो, जान से मारने की धमकी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *