ट्रैक्टर खरीद पर किसान सरकार की योजना का लाभ उठाएं: पूर्व मंत्री
हरिद्वार। गांव कुन्हारी में एक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि किसानों के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। योजनाओं की जानकारी लेकर उसका लाभ उठाना चाहिए। सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। इस दौरान अकरम अली, शुभम सैनी, प्रधान प्रतिनिधि सजिद अली, जाफिर अली, संजय, सोहनवीर, जितेंद्र कश्यप, मोहब्बत अली, हारून अंसारी, हाजी बूंद हसन, पवन राठौर, भूरा पहलवान, देशराम, शमशाद, दिलशाद, रामकुमार, मनोज, राहुल तोमर, सुमित राठी आदि मौजूद रहे।
