कोरोना से बचाव को महाविद्यालय में हुआ वैक्सीनेशन समिति का गठन
विकासनगर।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में प्राचार्य प्रो. गोविंद राम सेमवाल ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन समिति का गठन किया। जिसका नोडल अधिकारी महांविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. एमएस पंवार को नियुक्त किया। सोमवार को वैक्सीनेशन समिति की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डाकपत्थर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों व स्टाफ के वैक्सीनेशन के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पहला टीका लगाने वाले, दूसरा टीका लगाने वालों के लिए टीका लगाने प्रावधान किया गया। यह भी तय किया गया कि जिनको टीके की अब तक एक भी डोज नहीं लगी है उनको टीका लगाने की प्राथमिकता दी जाय। सभी प्राध्यापकों को प्राचार्य डॉ. सेमवाल ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक छात्रों को शिविर में पहुंचाकर उनका टीकाकरण किया जाय। छात्रों में या अन्य किसी में भी टीकाकरण को लेकर यदि भय है तो उसे दूर कर अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराया जाय। कहा कि कोविड का खतरा अब भी कम नहीं हुआ है। खतरा अभी भी बना है। इसलिए तत्काल सभी छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, स्टाफ का टीकाकरण अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। टीकाकरण शिविर में स्वास्थ्य अधिकारी नीता, मंजू पांडेय, नीलम मौजूद रहे। नोडल अधिकारी डॉ. एमएस पंवार ने कहा कि छात्र-छात्राओं का पंजीकरण पहले ही कराया जा चुका है। बताया कि शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाना उनका लक्ष्य है। शिविर मंगलवार को भी जारी रहेगा। इस मौके पर डॉ. बीएस नेगी,डॉ. विनोद रावत, डॉ. आरपी बडोनी, डॉ. माधुरी रावत, डॉ. दिलीप भाटिया, प्रिंस राणा, नीतू, नेहा, पलक,साक्षी, राहुल, प्रीति, पर्वती, शिवांगी, शिवानी, रितिक, आदि उपस्थित रहे।
