रुड़की को हराभरा करने में जुटी भगत सिंह ब्रिगेड

रुड़की। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड वेलफेयर सोसायटी जगह-जगह पौधरोपण कर शहर को हरा-भरा करने के प्रयास में जुटी है। इसी अभियान के तहत सोसायटी पिछले छह साल में 1200 से ज्यादा पौधे लगा चुकी है। सोसायटी के अध्यक्ष दवा कारोबारी गौरव कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2017 में इसकी शुरुआत की। बताया कि जीआईसी परिसर, प्राइमरी स्कूल संख्या 11, सड़कों के डिवाइडरों पर, नहर किनारे, सोलानी पार्क और आसफ नगर झाल के सोसायटी की ओर से लगाए गए तमाम पौधे लहलहा रहे हैं। बताया कि सोसायटी पर्यावरण संरक्षण के साथ ही रक्तदान शिविर लगाने, गरीब कन्याओं के विवाह कराने और जरूरतमंदों को राशन बांटने का कार्य भी करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *