शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए विद्यालय प्रबंधक सम्मानित
रुद्रपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभाने वाले आरएलके पब्लिक स्कूल के एमडी संजय कपूर को लायंस क्लब सेवा ने सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर शिक्षिकाओं की कुर्सी दौड़ का आयोजन भी किया गया, जिसमें शिक्षिका आबिदा ने तथा शिक्षकों में प्रधानाचार्य अनुज जोशी ने बाजी मारी। इस मौके पर लायंस क्लब खटीमा सिटी से अध्यक्ष राजकुमार अरोरा, उपाध्यक्ष प्रवीन, सरक्षक जितेंद्र बत्रा द्वारा विद्यालय के प्रबंधक संजय कपूर को गरीब बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए सम्मानित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र व ट्राफी प्रदान की।
