हरकी पैड़ी पर भीख मांगने वाले 22 लोगों का पुलिस ने किया चालान

हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में भीख मांगने वाले 22 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया है। पुलिस के मुताबिक यह सभी हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भीख मांग कर परेशान कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि संदीप, मुकेश, देवेंद्र, प्रेमलाल, कैलाश, बिटूटू, महेश, श्याम लाल, शाहनवाज, संजय, सुखदेव, सुधीर निवासीगण चंडीघाट पुल ग्राम माजरा थाना श्यामपुर और उमेश, घनश्याम, सोनू, धर्मपाल, अर्जुन, सचिन, सलीम, कलोजी, नजर निवासीगण लालजीवाला हरिद्वार का चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *