पंचायतों के रिक्त पदों पर निर्वाचन का कार्यक्रम जारी
नई टिहरी। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के अधिसूचना जारी होने की तिथि तक विभिन्न कारणों रिक्त पद, जो किसी न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न हो पर उप निर्वाचन कराये जाने के लिए कार्यक्रम जारी किया है। आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम मयूर दीक्षित ने जनपद के अन्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के रिक्त सभी स्थानों पर उप निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी की है। उप निर्वाचन को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आगामी 20 व 21 सितम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए जायेंगे। 22 सितम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच, 23 सितम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन वापसी, 24 सितम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक आवंटन, 5 अक्टूबर को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक मतदान तथा 7 अक्टूबर को पूर्वाह्न 8 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी।
