हिटलरशाही पर उतर आई है केंद्र सरकार : दीपिका पांडेय
ऋषिकेश। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म की गई है। उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा कर प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को उत्तराखंड कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सह प्रभारी और झारखंड की विधायक दीपिका पांडे सिंह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि दीपिका बुधवार को देहरादून के गांधी पार्क में होने वाले मौन सत्याग्रह में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंची हैं। दीपिका पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार राहुल गांधी को षड्यंत्र के तहत फंसा रही है। इसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। स्वागत करने वालों में उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंशुल त्यागी, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव कमलजीत कौर, देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, प्रदेश महासचिव मानवेन्द्र सिंह, जिला महासचिव राहुल सैनी, आशिक अली, अमित सैनी, मुकेश प्रसाद, शुभम काम्बोज, पूर्व प्रधान इंदरजीत सिंह, डोईवाला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि देवराड़ी आदि शामिल रहे।
