साइबर ठगों ने खाते से निकाले 1.81 लाख रुपये
देहरादून। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के दो बैंक खातों से 1.81 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। शहर कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर विशाल छाबड़ा निवासी त्यागी रोड ने तहरीर दी। बताया कि 15 सितंबर को सुबह साढ़े आठ बजे से पौने नौ बजे के बीच किसी परवाज कादरी नाम के व्यक्ति ने यूपीआई के जरिए यह रकम ट्रांसफर की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
