दिलीप जावलकर ने पाइपलाइन व बारात घर का निरीक्षण किया

रुड़की।  वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने सिकंदरपुर भैंसवाल गांव मेंविकास योजनाओं का निरीक्षण कर सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में समस्याएं सुनी।
वित्त सचिव ने अमृत सरोवर योजना, जल जीवन मिशन से टंकी निर्माण और बारात घर का स्थलीय निरीक्षण किया। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बिजली, पानी, राशन कार्ड, वायरल संबंधी करीब 25 शिकायतें की। इनमें से 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। 10 शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *