युवा कांग्रेस ने पीएम के जन्मदिन पर पकौड़े तले

देहरादून। महानगर युवा कांग्रेस ने रविवार को कांग्रेस भवन के बाहर ठेली लगाकर पकौड़े तले। कहा कि वह पीएम मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पकौड़े तलकर लोगों के खिलाए और खुद भी खाए, साथ ही बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। महानगर के युवा कांग्रेस प्रभारी नवीन रमोला ने कहा कि युवाओं को पीएम मोदी से उम्मीद थी कि वह वादे के अनुसार नौकरियां मिलेंगी, लेकिन इन आठ वर्ष में नौकरी के अवसरों में पहले से भी कमी आई है। बेरोजगारी की मार तो सबसे ज्यादा महिलाओं पर पड़ी है। कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी 26 प्रतिशत से गिरकर 15 प्रतिशत पर चली गयी है। इस मौके पर युवा कांग्रेसियों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, प्रवक्ता शिशपाल सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर गोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहन भण्डारी, मोहन काला, सुलेमान अली, अनिल नेगी, हर्षवर्धन नेगी, प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस अमनदीप बत्रा, साकेत लूथरा, रोहित कर्नवाल, वसीम, दीपक वर्मा, नितिन चंचल, समीर, आयुष गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *