दो सौ से अधिक लोगों का साक्षरता मूल्यांकन किया

रुड़की। बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 200 से अधिक असाक्षर पुरुष एवं महिलाओं का मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन किया गया। भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती। कहा कि इस कार्यक्रम के प्रति भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र की माताओं-बहनों और बुजुर्गों का उत्साह देखकर खुशी मिली है। खंड शिक्षा अधिकारी संजीव जोशी ने कहा कि भगवानपुर ब्लॉक में 15 से 80 वर्ष के कुल 11,280 लोग असाक्षर हैं। 20 मूल्यांकन केंद्रों के माध्यम से इनका मूल्यांकन किया जा रहा है। कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम भारत सरकार का बहुत ही महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *