पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया

चमोली। चोटिल लोगों की आड़ में अवैध तौर पर कीड़ा जड़ी की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने धनराशि के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक ग्रे कलर की कार में कुछ व्यक्ति बैठे हैं। जिनमें से दो तीन चोटिल अवस्था में बैठे हैं और चमोली की तरफ जा रहे हैं, उनमें से किसी के पास अवैध कीड़ा जड़ी हो सकती है, चोटिल और घायल व्यक्तियों की आड़ में कीड़ा जड़ी सप्लाई कार सकते हैं। इस सूचना पर हेलंग बाजार में पुल के पास एसओजी चमोली की टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर कार को रोककर उसमे बैठे चारों व्यक्तियों की तलाशी ली। तो प्रदीप और नरेंद्र उपरोक्त चोटिल अवस्था में पाए गए। जिनसे तलाशी में कोई अवैध वस्तु बरामद नहीं हुई। जिनको पूछताछ के बाद एवं काफी चोटिल होने के कारण उपचार हेतु भेजा गया। चौथे व्यक्ति गगनबीर के पास से दो पैकट में रखी 250 ग्राम अवैध कीड़ा जड़ी (यारसा गम्बू )बरामद हुई। साथ ही कार में रखा इलेक्ट्रिक तराजू और 2000 रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने अवैध रूप से कीड़ा जड़ी ले जा रहे गगनबीर को कीड़ा जड़ी सहित गिरफ्तार कर कोतवाली जोशीमठ लाकर अभियोग पंजीकृत किया। मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी गगनबीर पुत्र कर्मबीर निवासी मकान नंबर 21 एल मोहित विहार जीएमएस रोड कांवली थाना बसंत बिहार देहरादून हाल द्रोणा बॉयज हॉस्टल राजा रोड थाना सेलाकुई देहरादून है। आरोपी की उम्र 43 साल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *