जायरीनों की मौत पर कार चालक के खिलाफ केस

रुड़की। सिविल लाइन्स कोतवाली को उधम सिंह नगर निवासी शमशाद हुसैन ने तहरीर देकर बताया कि परिवार के मोहम्मद आजम (21) और मोहम्मद आरिफ (30) समेत परिवार के अन्य सदस्य कलियर उर्स में आए थे। शुक्रवार देर रात और परिवार वापसी के लिए टेंपो में बैठकर रुड़की रेलवे स्टेशन जा रहा था। इस बीच सोलानी पार्क के पास तेज रफ्तार कार ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आरिफ और आजम की मौत हो गई। पुलिस ने परिवार के दोनों सदस्यों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। जबकि आठ घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने घटना स्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया था। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मेनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *