अगस्त्यमुनि में 7 नवंबर से शरदोत्सव
रुद्रप्रयाग। 7 से 11 नवंबर तक अगस्त्यमुनि में लगने वाले पांच दिवसीय मन्दाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्यौगिक विकास मेले को लेकर मेला समिति ने तैयारी बैठक करना शुरू कर दिया है। ताकि शरदोत्सव को भव्य संचालित किया जा सके। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सभागार में वरिष्ठ व्यापारी शत्रुघन सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महोत्सव को भव्य बनाने एवं व्यापक स्वरूप देने पर चर्चा की गई। साथ ही समितियों के गठन पर भी चर्चा की गई। साथ ही समितियों को यथावत रखने पर आम सहमति बनी। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले के आयोजन के लिए एक शिष्टमण्डल जिलाधिकारी से मिलेगा। मेले में सरकारी विभागों के स्टाल लगाने तथा अन्य सहयोग देने पर चर्चा करेगा। मेले में विभिन्न विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही महिला मंगल दलों एवं स्थानीय तथा राज्य स्तरीय कलाकारों द्वारा भी अपनी प्रस्तुतियां दी जाएगी। सरकारी विभागों के साथ ही स्वयं सहायता समूहों द्वारा भी अपने स्टाल लगाकर अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही कई खेल प्रतियोगिताएं होंगी। जिलाधिकारी से वार्ता के बाद दोबारा बैठक बुलाकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस मौके पर संचालन मेला समिति के महासचिव हर्षवर्धन बेंजवाल ने किया। बैठक में मेला संयोजक विक्रम नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, पूर्व प्रधान कुंवर लाल आर्य, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश बेंजवाल, नपं सभासद उमा प्रसाद भट्ट, भूपेन्द्र राणा, उक्रांद नेता पृथ्वीपाल रावत, बाबा श्री केदारनाथ दास सेवा मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र सिंह नेगी, क्षेपंस सावन नेगी, सांसद प्रतिनिधि श्रीनन्द जमलोकी, श्रीमती उमा कैन्तुरा, विनीता रौतेला, कुसुम भट्ट, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, मोहन रौतेला, बलबीर लाल, प्रियधर मैठाणी, पंकज पुरोहित, इन्द्रमोहन तड़ियाल, देवी प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।
