महिला ने गटका जहर, अस्पताल में भर्ती
बागेश्वर। पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉ. गुंजन ने बताया कि 28 वर्षीय महिला को भर्ती किया गया है। उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।