रोहित टम्टा बने सपा यूथ ब्रिगेट के जिलाध्यक्ष

बागेश्वर। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महा सचिव अरविंद यादव ने संगठन विस्तार को लेकर मंथन किया। रोहित टम्टा को जिलाध्यक्ष बनाया गया। लोकसभा और निकाय चुनाव को लड़ने का निर्णय लिया। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्य बनाए जाएंगे। बुधवार को स्थानीय एक होटल पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता, जिलाध्यक्ष हरिराम शास्त्री ने की। मुख्य अतिथि यादव का स्वागत किया गया। यादव ने कहा कि 23 वर्ष में भी प्रदेश आत्मनिर्भर नहीं हो सका है। लगभग तीन हजार गांव अभी सड़क की पहुंच से दूर हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने 23 महीने में 302 किमी का एक्सप्रेस बना दिया था। उत्तराखंड मूलभूत समस्या से जूझ रहा है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं दुरस्त नहीं हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। अंकित हत्याकांड का एक वर्ष बाद भी पर्दाफाश नहीं हो सका है। इस दौरान यूथ ब्रिगेड के लिए रोहित टम्टा को जिलाध्यक्ष, पवन टम्टा उपाध्यक्ष बनाया गया। दर्जनों लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता प्रदान की गई। बैठक में दीवान सिंह मलडा, श्याम लाल टम्टा, पनी राम आर्य, मनोज कुमार, भगत परिहार, महेश सिंह, देवेंद्र मेहता, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *