19 बूथों के भाजपा कार्यकर्ताओं का सत्यापन किया
हल्द्वानी। भाजपा की ओर से पार्टी कार्यकर्ताओं के सत्यापन के लिए चलाए गए महाअभियान के तहत अभियान के प्रवासी मंडल प्रमुख मनोज पाठक ने 19 बूथों में जाकर कार्यकर्ताओं का सत्यापन किया। उन्होंने घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का सत्यापन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की ऐसी सबसे बड़ी पार्टी है, जो समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं का भी सत्यापन भी करती है, ताकि कोई बाहरी व अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति पार्टी में घुसपैठ न कर सके। इसके बाद उन्होंने मंडल महामंत्री सुरेंद्र लोटनी के आवास में कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। यहां मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष धर्मवीर मौर्या, महामंत्री महेश मौर्या, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमांशु श्रीवास्तव मंडल महामंत्री सुरेंद्र लोटनी, अरुण जोशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तारा पांडे सहित आदि मौजूद रहे।
