सुंई में गौरा को नम आंखों से दी विदाई
चम्पावत। ग्राम सभा सुंई पऊ आयोजित आठ दिवसीय गौरा महोत्सव का समापन हो गया है। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज धज कर मां गौरा को नम आंखों से विदा किया। देव डांगरों ने अवतरित होकर क्षेत्रवासियों को सुख शांति का आशीर्वाद दिया। ग्राम सभा सुई पऊ के होली मैदान में दोपहर बाद एकत्रित हुए महिलाओं ने चार दयोली का देवता दैना होया…, फिर ऋतु खेलन ऊंना…, खोल दे माता खोल भवानी धार में किवाड़ ला…, हल्लो री बाला हल्लो री…। गीतों के साथ गौरा मां को विदाई दी गई। यहां पुष्पा चतुर्वेदी, लक्ष्मी ओली, देवकी ओली, लक्ष्मी चतुर्वेदी, नीमा ओली, पुष्पा ओली, तुलसी ओली, शांति चतुर्वेदी, कमला जोशी, प्रेमा ओली, पुष्पलता ओली, मुन्नी खर्कवाल, दीपा ओली, हरिप्रिया चतुर्वेदी, गीता ओली आदि रहे।
