अमर शहीद भगत सिंह का भावपूर्ण स्मरण कि

या
हल्द्वानी। शहीद भगत सिंह की जयंती पर क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, क्रांतिकारी किसान मंच की तरफ से उनके चित्र का माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। ऊधमसिंह पार्क में शहीद सभा में क्रांतिकारी किसान मंच के गगनदीप ने भगतसिंह के जीवनवृत्त की जानकारी दी। किसान नेता गुलाब राय ने भगत सिंह के विचारों को प्रासंगिक बताया। चरनजीत, मुकेश भंडारी, मोहन मटियाली ने भी विचार रखे। संचालन मंच के संयोजक आनन्द पांडे ने किया। इस दौरान बबलू भट्ट, जयपाल सिंह, बीरबल गुप्ता, मुकेश भंडारी, गगन दीप, मोहन मटियाली, विपिन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *